वन्यजीवों के क्रूर शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शिकारियों ने बिजली के तार से 'कटिया' लगाकर सांभर को मौत के घाट उतार दिया। दक्षिण पन्ना वन विभाग की डीएफओ अनुपम शर्मा ने आज दिन मंगलवार दिनाँक 2 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया कि गोपनीय सूचना पर, वनपरिक्षेत्र सलेहा के गश्ती दल ने देर रात ग्राम बंडोरा के पास त्वरित कार्रवाई की।