ग्वालियर गिर्द: तिघरा थाने में बंटवारे को लेकर बवाल: दरोगा ने थानेदार पर तानी सर्विस पिस्टल, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच
ग्वालियर के तिघरा थाने में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस महकमे की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई, जहां चोरी की विवेचना के दौरान कथित बंटवारे को लेकर पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक दरोगा ने थानेदार पर सर्विस पिस्टल तक तान दी, जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया।