टोंक: बीसलपुर बांध परियोजना पुनर्वास के लिए एडीएम भूपेंद्र यादव के आश्वासन के बाद 6 दिन से चल रहा धरना समाप्त
Tonk, Tonk | Jun 28, 2025 टोंक बीसलपुर बांध परियोजना पुनर्वास एडीएम भूपेंद्र यादव के आश्वासन के बाद बीसलपुर विस्थापितों का धरना समाप्त हो गया है। किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने शनिवार को बताया कि एडीएम भूपेंद्र यादव सहित एसडीएम ,तहसीलदार व अन्य अधिकारी शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया है।