कलान (शाहजहांपुर)। थाना कलान क्षेत्र के ग्राम नौसना निवासी किसान रामआसरे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 20 जून को उनकी भैंस मक्का के खेत में चर रही थी। खेत में लगे विद्युत पोल के तारों में अचानक स्पार्किंग होने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से भैंस मौके पर मौत हो गई