सरायपाली: सरायपाली में 690 नशीली टेबलेट के साथ 4 युवक गिरफ्तार, नशे के खिलाफ पुलिस सख्त
सरायपाली पुलिस ने झिलमिला क्षेत्र से 690 नशीली टेबलेट के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिनेश सिंह राजपूत, शेखर बाघ, विवेकानंद बंछोर और अनुराग दास शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ 21 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच चल रही है। नगर के कई वार्डों में नशे की शिकायतें भी पुलिस को मिली हैं।