रायसेन: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर
Raisen, Raisen | Apr 17, 2026 रायसेन शहर के रामलीला गेट के पास गुरुवार रात 10.30 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।