तमकुही राज: धर्मपुर पर्वत नगर में सोमवार को घर से लापता भाजपा नेता के पिता का शव मिला, भाजपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना
सेवरही थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर पर्वत गांव के नहर में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा उसकी शिनाख्त कराई तो उनकी पहचान रामनयन राय निवासी बगही थाना पटहेरवा भाजपा नेता श्रीनिवास राय के पिता के रूप में हुई। इस दुःखद घटना पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।