तमकुही राज: सिसवा नाहर के पास हुई दुर्घटना में दो बच्चों की मौत के मामले में सीओ तमकुहीराज ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी
सीओ तमकुहीराज ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा नाहर के पास अज्ञात वाहन द्वारा बच्चों को ठोकर मारने के दौरान हुई दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेट की जांच कर पुलिस वाहन का पता लगा रही है। और विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।