तमकुही राज: सिसवा नाहर के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूली बच्चों के झुंड को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौके पर हुई मौत
तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवां नाहर बाजार के समीप स्कूली बच्चों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया। जिस दौरान दो बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। तरयासुजान पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।