राघोगढ़: राघोगढ़ किले पर विधायक जयवर्धन सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
राघोगढ़ किला परिसर में 3 मई सुबह अपनी निजी और शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग विधायक जयवर्धन सिंह के पास पहुंचे। विधायक ने सभी से मुलाकात कर समस्या सुनी शिकायती आवेदन लिए। कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर अन्य लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मांगलिक कार्यक्रमों के विधायक को निमंत्रण दिए।