हरदोई: सिनेमा चौराहे पर सौंदर्यीकरण कार्य में लापरवाही, बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे मजदूर, हादसे का खतरा
Hardoi, Hardoi | Apr 30, 2026 शहर के व्यस्त सिनेमा चौराहे पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर बगैर सुरक्षा मानकों के मजदूर से कार कराया जा रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, चौराहे पर दिनभर भारी यातायात बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद न तो बैरिकेडिंग की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही कोई संकेत।