चम्पावत: जिला अस्पताल में ओपीडी का नहीं होगा संचालन सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी पीएमएस ने दी जानकारी
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स की हत्या और दुष्कर्म के विरोध में आज जिला अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी इमरजेंसी सेवाएं देंगे।दोनों घटनाओं को लेकर मैदान से लेकर पहाड़ तक स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश है तथा आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।