चम्पावत: कोलकाता और उत्तराखंड में बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर एसएसजे कैंपस चंपावत में छात्र नेताओं ने जताया विरोध
कोलकाता और उत्तराखंड में बेटियों के साथ बलात्कार के मामले में छात्र संघ भी मुखर हो गया है। शनिवार को एसएसजे परिसर चंपावत में छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा सुनाने की मांग उठाई है। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश महर विकास चौधरी, संदीप रावत मौजूद रहे।