गया टाउन सीडी ब्लॉक: वेतनमान, पेंशन व अनुदान की मांग को लेकर संबद्ध कॉलेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिहार प्रदेश संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मगध प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर नियमित वेतनमान, पेंशन, लंबित अनुदान और मूल्यांकन पारिश्रमिक के समय पर भुगतान की मांग उठाई।