जौनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ जहूराबाद विधानसभा सीट से शिवपाल यादव खुद चुनाव लड़ें या फिर अखिलेश यादव को मैदान में उतार दें। उन्होंने कहा कि वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
मीडिया से बातचीत में राजभर ने दावा किया कि जनता विकास और सुशासन के मुद्दों पर उनके साथ है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी मैदान में जनता ही अंतिम फैसला करती है और उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।