मैहर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के लिए जिला अधिकारी बस से बदेरा गांव पहुंचे
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविर में शामिल होने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी बदेरा क्लस्टर के लिए बस से रवाना हुए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम मे सभी अधिकारी सवारी बस मे सवार हो मैहर जिले के बदेरा गांव पहुंचे।