ब्रेकिंग न्यूज़:
Renault Car Showroom के पास तेल से भरा टैंकर पलटा, लगा लंबा जाम, पुलिस मौके पर।
@bareillylive: रामपुर रोड पर बुधवार दोपहर हजारों लीटर पेट्रोल लेकर जा रहा टैंकर मथुरापुर में रेनॉल्ट कार कंपनी के सामने सड़क किनारे खाई में पलट गया। टैंकर पलटते ही पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल रामपुर रोड पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।