बांसवाड़ा: परतापुर में बिगड़ी तबीयत के बाद एमजीएच में युवक की मौत, शव ले जाने को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
परतापुर के स्थानीय अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर लाए गए मनीष पुत्र लाला, निवासी गढ़ी की एमजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मौत हो गई।मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने की जिद की, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों से समझाइश की और मामले को शांत कराकर शव को मोर्चरी में सुरिक्षत रखवा दिया है।