जौनपुर: ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट कराएगा नौवां भव्य विवाह समारोह, पंजीकरण शुरू
पूर्वांचल की ख्यातिलब्ध सामाजिक संस्था "ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट" द्वारा नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह आगामी 7 दिसंबर 2025, रविवार को मोहम्मद हसन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता और स्वाभिमान को बढ़ावा देना है।