सुरसंड के पूर्व प्रमुख मधु देवी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया
सुरसंड: प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को सुरसंड के पूर्व प्रमुख मधु देवी के निधन का 2 मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक प्रकट किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार सिंह, उप प्रमुख नीलम देवी, पंचायत समिति सदस्य फेकु ठाकुर, शिवशंकर मंडल, मो. शोएब शाह, युवा जदयू नेता दीपक पाण्डेय समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व अंचल और प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे।