गोरखपुर: कैंसर की बीमारी से पीड़ित DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन, शिक्षा विभाग में शोक की लहर
माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था संभाल रहे DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक का माहौल बन गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों और शिक्षकों में गहरा दुख देखा जा रहा है।दरअसल डॉ. अमरकांत सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।