वैर: सोरोजी से वैर कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों ने नगर की परिक्रमा लगाकर शिवालय पर किया अभिषेक
Weir, Bharatpur | Jul 21, 2025 सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा वैर सहित ग्रामीण अंचल से शिव भक्त सोरो जी से विभिन्न प्रकार की कावड़ लेकर आए। सावन के सोमवार को शिव भक्तों द्वारा कावड़ सहित नगर की परिक्रमा लगाई गई। परिक्रमा के दौरान शिव भक्तों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। उसके बाद शिव भक्त शिवालयों पर पहुंचे जहां पर कावड़ द्वारा लाए गए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया।