पोड़ी उपरोड़ा: आंगनबाड़ी के सामने बनी पानी टंकी खतरा, बाउंड्रीवाल की मांग
कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है… जहां विकास के नाम पर बनी नल-जल योजना अब मासूम बच्चों के लिए खतरा बनती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत पुटुवा के आमाभाटा में आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक सामने बनी पानी की टंकी बिना बाउंड्रीवाल के खड़ी है और इसकी खुली सीढ़ियां कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती हैं।