Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image
image

अवैध मदिरा विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की कार्रवाई शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 16 जुलाई को आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे ने वृत सैलाना अंतर्गत शिवगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, ढाबों तथा किराना दुकानों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मधुबन ढाबा, निकिता किराना, राजपूताना ढाबा, पारगी ढाबा, देवश्री ढाबा सहित अन्य दुकानों की विधिवत तलाशी लेकर 52 पाव देशी प्लेन मदिरा, 40 केन बीयर तथा 10 बोतल प्रेसिडेंट बीयर जप्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 152 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, प्रधान आरक्षक रामचरण पवार तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी शामिल रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

MORE NEWS

* 🧅🇧🇩 Once upon a time in Bangladesh export…

#onion #exports

* 🧅🇧🇩 Once upon a time in Bangladesh export… #onion #exports

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 17, 2026

रतलाम / इंदौर / शाजापुर / पोलाई / उज्जैन / और नासिक के प्याज बाजार की जानकारी ℹ️ Today indian onion market updates 🧅🚜

#mandibhav #onion #kanda

रतलाम / इंदौर / शाजापुर / पोलाई / उज्जैन / और नासिक के प्याज बाजार की जानकारी ℹ️ Today indian onion market updates 🧅🚜 #mandibhav #onion #kanda

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 17, 2026

दस्तक अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्मियाखेड़ी में बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग, विटामिन ए की खुराक एवं ओआरएस का किया गया वितरण

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दस्तक अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में आलोट विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्मियाखेड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को केंद्र पर लाया गया।

कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री योगेंद्र टॉक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांति बैरागी तथा आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती कौशल्या माली की उपस्थिति में बच्चों के हीमोग्लोबिन, लंबाई, वजन एवं एमयूएसी (MUAC) टेप से कुपोषण संबंधी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही पीलिया, निमोनिया, दस्त सहित बाल्यकालीन बीमारियों की जांच भी की गई।

इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस पैकेट वितरित कर उसके सही उपयोग की जानकारी दी गई तथा 9 माह से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री योगेंद्र टॉक ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक से बच्चों में रतौंधी की समस्या की रोकथाम होती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायता मिलती है।
#JanSampark #ratlam

दस्तक अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्मियाखेड़ी में बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग, विटामिन ए की खुराक एवं ओआरएस का किया गया वितरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दस्तक अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में आलोट विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मर्मियाखेड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को केंद्र पर लाया गया। कार्यक्रम में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री योगेंद्र टॉक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांति बैरागी तथा आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती कौशल्या माली की उपस्थिति में बच्चों के हीमोग्लोबिन, लंबाई, वजन एवं एमयूएसी (MUAC) टेप से कुपोषण संबंधी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही पीलिया, निमोनिया, दस्त सहित बाल्यकालीन बीमारियों की जांच भी की गई। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस पैकेट वितरित कर उसके सही उपयोग की जानकारी दी गई तथा 9 माह से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्री योगेंद्र टॉक ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक से बच्चों में रतौंधी की समस्या की रोकथाम होती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायता मिलती है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की बैठक संपन्न

कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारीयों की बैठक आयोजित  की गई, जिसमें दिनांक 16 एवं 17 जुलाई को कोषालय में लगने वाले विशेष शिविर IFMIS Care Camp के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही आहरण संवितरण अधिकारीयों से IFMIS पोर्टल से संबंधित पूर्व से चल रही समस्याएं या होने वाली तकनीकी समस्याओं की जानकारी एवं पोर्टल के सम्बन्ध में क्या-क्या सुधारात्मक कार्य किये जाने है, के संबंध में सुझाव लिए गए ।

 बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र कुमार रावत, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री मनोज सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति राधा महंत एवं कोषालय की तकनीकी टीम उपस्थित थे ।
#JanSampark #ratlam

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की बैठक संपन्न कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिनांक 16 एवं 17 जुलाई को कोषालय में लगने वाले विशेष शिविर IFMIS Care Camp के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही आहरण संवितरण अधिकारीयों से IFMIS पोर्टल से संबंधित पूर्व से चल रही समस्याएं या होने वाली तकनीकी समस्याओं की जानकारी एवं पोर्टल के सम्बन्ध में क्या-क्या सुधारात्मक कार्य किये जाने है, के संबंध में सुझाव लिए गए । बैठक में अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र कुमार रावत, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री मनोज सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति राधा महंत एवं कोषालय की तकनीकी टीम उपस्थित थे । #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

अवैध मदिरा विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की कार्रवाई शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 16 जुलाई को आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन भास्करे ने वृत सैलाना अंतर्गत शिवगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होटल, ढाबों तथा किराना दुकानों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मधुबन ढाबा, निकिता किराना, राजपूताना ढाबा, पारगी ढाबा, देवश्री ढाबा सहित अन्य दुकानों की विधिवत तलाशी लेकर 52 पाव देशी प्लेन मदिरा, 40 केन बीयर तथा 10 बोतल प्रेसिडेंट बीयर जप्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 152 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान, प्रधान आरक्षक रामचरण पवार तथा नगर सैनिक नरेंद्र सिंह भाटी शामिल रहे। #JanSampark #ratlam - Ratlam News