श्री गंगानगर: सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर एडीएम को कलेक्ट्रैट परिसर में ज्ञापन सौंपा
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 22, 2026
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व जिलाध्यक्ष बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में अति0 जिला कलक्टर (प्रशासक) एवं प्रशासक नगर परिषद सुभाष कुमार को सोमवार दोपहर 3:00 बजे ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करवाने की मांग की।