राजसमंद: केलवा पुलिस थाना की बड़ी कार्रवाई: 2 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर सहित 3 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
केलवा पुलिस थाना की बड़ी कार्रवाई: 2 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर सहित तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार। राजसमंद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. केलवा थाना पुलिस ने पिछले दो साल से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर सहित कुल तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।