कोल: नगला मौलवी में नकली ज्वेलरी बेचने पहुंचे मामी-भांजा को ज्वेलर्स ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा, पहले भी कर चुके हैं ठगी
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 नगला मौलवी में नकली ज्वेलरी बेचने पहुंचे मामी भांजा को ज्वेलर्स ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि मामी भांजा पहले भी उक्त ज्वेलर्स को नकली ज्वेलरी बेचकर गए थे। ज्वेलर्स ने दोनों को पहचान लिया और मौके पर पकड़कर पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया है।