कोल: अकराबाद में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव धौरी में एक बंद घर के भीतर दम्पति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अलीगढ़ पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे पत्नी की हत्या कर पति द्वारा आत्महत्या का मामला बताया है। मृतकों की पहचान धौरी निवासी शिवानी और दिल्ली के मजनू टीला निवासी सुनील के रूप में हुई है।