कोल: अलीगढ़ में आर्मी की तैयारी कर रहे इकलौते चिराग की सड़क हादसे में मौत, परिवार में ग़म का माहौल, पुलिस ने शव भेजा PM
Koil, Aligarh | Feb 12, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के रोड सहारनपुर की बताई जा रही है।जहां गुरुवार की सुबह तड़के करीब 5:00 बजे बुलेट बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी की तैयारी कर रहे घर के एकलौते चिराग की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में ग़म का माहौल है।