मुहम्मदाबाद: पुरैना गांव की बेटी निहारिका राय ने यूपीपीसीएस-2024 में 36वीं रैंक हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी बनी, गांव पहुंचते स्वागत
गाज़ीपुर के करंडा क्षेत्र के पुरैना गांव की बेटी निहारिका राय ने यूपीपीसीएस-2024 में 36वीं रैंक हासिल कर वाणिज्य कर अधिकारी बनकर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाली निहारिका के पिता संजय कुमार राय एक मेहनती कृषक हैं,जबकि माता माधुरी राय गृहिणी हैं।निहारिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज से पूरी की।