बहेड़ी: मंडनपुर शुमाली के पास ट्रक चालक की लापरवाही से सराफा व्यापारी की जान बाल-बाल बची, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के नज़रगंज निवासी संगम गंगवार के मुताबिक उनकी बहेड़ी के पोस्टऑफिस रोड स्थित सुपर मार्केट में ज्वैलरी की दुकान है पीड़ित के मुताबिक बीती 6 जून को जब वो अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे आरोप।है कि तभी बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंडनपुर शुमाली के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही से वो बाल बाल बच गए।