खंडवा: ओंकारेश्वर में JCB के सामने लेटी आदिवासी महिला, फिर भी टूटा घर, जयस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
ओंकारेश्वर में गौशाला निर्माण के लिए एक आदिवासी महिला का घर तोड़ दिया गया। महिला JCB के सामने लेटकर विरोध करती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। घटना के बाद आक्रोश फैल गया और जयस ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।