चायल: भूमिधरी जमीन पर निर्माण रोकने का आरोप, पीड़िता ने चायल तहसील के एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई, फरियादी नहीं मिले
चायल (कौशाम्बी)। चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव गुरुवार 3 बजे निवासी मंजू देवी पत्नी सिग्रेट्री ने गांव के कुछ लोगों पर उनकी भूमिधरी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसी भूमि पर पहले से उनका मकान बना हुआ है, लेकिन अब आगे निर्माण कराने पर विरोध किया जा रहा है।