धौलपुर: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थिति में कार्यालय में हुई मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पुरानी नगर परिषद की ऑफिस में सोमवार को रात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। परिजनों के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मोहन थनवार के परिजनों ने बताया कि वह देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचे तो