धौलपुर: एसपी द्वारा परिवहन निरीक्षकों को अवैध रूप से पुलिस हिरासत में रखने का मामला, देर रात तक DJP को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
नेशनल हाईवे 44 पर आगरा बॉर्डर स्थित बरेठा चेकपोस्ट पर सरकारी कार्य कर रहे 2 परिवहन निरीक्षकों को गत दिनों एसपी द्वारा अवैध रूप से हिरासत में लेने और अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार- मंगलवार की रात को 12 बजे से धौलपुर सहित प्रदेश भर के परिवहन निरीक्षकों ने परिवहन निरीक्षक संघ के बैनर तले कार्य बहिष्का