बक्सर: शादी की नीयत से युवती के अपहरण का आरोप, युवक पर नामजद एफआईआर
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 शहर के नेहरू नगर की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के कथित अपहरण को लेकर टाउन थाना में एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। मामले में सुजीत कुमार नामक युवक को आरोपित बनाया गया है।