हुज़ूर: आंदोलन में शामिल होने जा रहे,50 से अधिक किसानों को भोपाल में कर्नाटक एक्सप्रेस से उतारकर हिरासत में लिया गया ।
Huzur, Bhopal | Feb 12, 2024 13 फरवरी को दिल्ली में किसान संगठनों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे 50 से अधिक किसानों को भोपाल में कर्नाटक एक्सप्रेस से उतारकर हिरासत में लिया गया है। सभी किसानों को एक मैरिज गार्डन में रखा गया।किसानों ने मैरिज गार्डन के छत पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में धरने पर भी बैठ गए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।