बारां: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बामला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
Baran, Baran | Apr 9, 2026 स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बामला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, चाइल्ड अवेयरनेस, विधिक जागरूकता, सामाजिक सरोकार, सोशल मीडिया के सतर्क उपयोग और मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया।