सूरजपुर: नशे को ना, जिंदगी को हां: सूरजपुर के अधिवक्ताओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
सूरजपुर जिला पुलिस द्वारा संचालित "नवजीवन" नशे के विरुद्ध महा जनजागरूकता अभियान के तहत जिला अधिवक्ता संघ के सम्मानित अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से "नशे को ना, जिंदगी को हां" की शपथ लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है।