बांका: बाराहाट जंक्शन पर ट्रेन से उतरते समय छात्रा गिरी, हुई जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 23, 2026 बाराहाट जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक छात्रा गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी छात्र का प्राथमिक उपचार शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी छात्रा कोमल कुमारी ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए ट्रेन से भागलपुर जा रही थी।इस दौरान बाराहाट जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।