बागपत: पुरा महादेव मंदिर में एंटी सबोटाज टीम ने की सघन चेकिंग, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस पूरी तरह सतर्क है।सोमवार को करीब दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देशन में ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर परिसर में एंटी सबोटाज टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार, जलाभिषेक मार्ग, पार्किंग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों