विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 1 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं० 2 कुम्भीचौड़ एवं वार्ड नं० 3 लालपानी सनेह में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।