कोंडागांव: कोंडागांव में मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह, जिला अस्पताल में आयोजित हुई माताओं के लिए विशेष संगोष्ठी कार्यक्रम
कोंडागांव जिले में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जिले के माताओं के लिए विशेष संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि शिशु के लिए स्तनपान न केवल सर्वोत्तम आहार है बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है।