कोंडागांव: जनता कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद ने कोंडागांव में जन समस्याओं पर की चर्चा, बनाई बस्तर के विकास की योजना
बुधवार को मिली जानकारी अनुसार जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के संभाग अध्यक्ष और बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद ने अपने बस्तर दौरे के दौरान कोंडागांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने नगरीय और पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ रेस्ट हाऊस में एक बैठक की और उन्हें जरूरी टिप्स दिए।