कोंडागांव: पीपरा और बहीगांव स्कूल की छात्राओं को वितरण किया गया सरस्वती सायकल, मुख्यअतिथि रहे विधायक नीलकंठ टेकाम
जिले के केशकाल क्षेत्र के ग्राम पीपरा स्कूल और बहीगांव के स्कूल में बुधवार को सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम पहुचे हुए थे। दोनो स्कूलों के पात्र स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकल का वितरण विधायको के हाथों से किया गया।