हांसी: दूसरी शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी, युवक से विवाह कर ₹2 लाख ऐंठे, बास पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
Hansi, Hissar | Feb 9, 2025 हिसार जिले में बास थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधडी के एक मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिले की रहने वाली सुनीता के रूप में हुई है।रविवार को शाम 4 बजे पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी महिला ने मई 2024 में बास खुर्द निवासी संदीप से विवाह किया। इस दौरान उसने अपनी पहली शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।