हांसी: हांसी में बीमा किस्त के डर से 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Hansi, Hissar | Feb 4, 2025 हांसी पुलिस ने बीमा की किस्त का डर दिखाकर 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सोनू निवासी बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी ने 25 सितम्बर को गांव बडाला निवासी कृष्ण से बैंक का नकली कर्मचारी बनकर बीमा की किस्त का डर दिखाकर 51 हजार रुपए की धोखाधडी की थी।