हांसी: नारनौंद के गांव मोठ रोड पर खेत में प्रेमी जोड़े का शव मिला, पुलिस मौके पर पहुंची
Hansi, Hissar | Feb 7, 2025 हिसार जिले के नारनौद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नारनौद से गांव मोठ रोड पर एक खेत में शुक्रवार को एक प्रेमी जोडे का शव मिले। मृतकों की पहचान सफीदों निवासी प्रवेश और जींद की रहने वाली रीना के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है शव को कब्जे में ले लिया गया है