हांसी: हांसी में 14 लाख की ठगी, कृषि अनुसंधान केंद्र में नौकरी का झांसा देकर की गई थी ठगी, आरोपी पुलिस रिमांड पर
Hansi, Hissar | Jan 30, 2025 हिसार जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सदर हांसी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 14 लाख रुपए ठग लिए।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी विकास ने पिछले साल कमल से यह रकम ठगी थी। कमल भी उसी के गांव ढाणा खुर्द का ही निवासी है।