चांपा: पीड़िता से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने सेमरिया गांव से किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बिर्रा पुलिस ने पीड़िता से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी योगेश कश्यप को सेमरिया गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी योगेश कश्यप के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी।